Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: रेलवे ट्रैक के पास ब्राउन शुगर बेचते दो सगे भाई गिरफ्तार

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना मिलने के बाद गठित विशेष पुलिस टीम ने गरीब नवाज कॉलोनी के पास खरकई नदी रेलवे पुल के पूर्वी छोर पर रेलवे ट्रैक के समीप छापेमारी की.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना मिलने के बाद गठित विशेष पुलिस टीम ने गरीब नवाज कॉलोनी के पास खरकई नदी रेलवे पुल के पूर्वी छोर पर रेलवे ट्रैक के समीप छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान मो. सरफराज उर्फ तिल्ली (24 वर्ष) और मो. शहबाज उर्फ मन्ना (23 वर्ष) को पकड़ा गया. तलाशी में उनके पास से 24 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3,600 रुपये बताई गई है. इसके अलावा 170 रुपये नकद भी जब्त किए गए.

 

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे ब्राउन शुगर की एक पुड़िया 100 से 150 रुपये में खरीदते थे और 250 से 300 रुपये में बेचते थे. इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

 

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. मो. सरफराज उर्फ तिल्ली के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. वहीं मो. शहबाज उर्फ मन्ना के खिलाफ चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले भी मामले दर्ज हो चुके हैं. पूरी कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में जुगसलाई थाना की टीम ने की.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही