Search

पलामू बालगृह से दो बच्चे दीवार फांदकर भागे, पुलिस की तलाश जारी

Palamu: बालगृह में कड़ी सुरक्षा होती है, लेकिन वहां से भी बच्चे भागने लगे हैं. बीती रात 3 बजे दो बच्चे वहां से भाग गये. इसकी पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. इसकी जानकारी पुलिस को मिल चुकी है. इसमें से एक बच्चा मोबाइल चोरी के आरोप में 7 अप्रैल को आया था. दूसरा बच्चा गढ़वा जिले से कुछ दिन पहले आया था.

सीसीटीवी से पता चला

मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे रात तीन बजे अंधेरे का फायदा उठाकर छत की दीवार फांद कर फरार हो गए. किसी को कुछ समझ नहीं आया. जब सुबह बालगृह में सभी 19 बच्चों की गिनती की गयी तो पता चला कि इसमें दो बच्चे नहीं है. जब सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो भागने का पता चला. पुलिस को जानकारी मिलते ही खोजबीन होने लगी.

देखें वीडियो-     

पहले भी भागे हैं बच्चे

बता दें कि इससे पहले भी बालगृह से बच्चे फरार हुए हैं. इनमें से कई बच्चे बरामद भी हुए हैं और कई अभी भी फरार है. बालगृह से बच्चों के फरार होने की घटना से अब पलामू पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बार-बार इस तरह की घटना होने से बालगृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//