Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची कृषि कॉलेज में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का समापन

Ranchi: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के रांची कृषि कॉलेज में 29 और 30 अप्रैल को वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘उमंग 2026’ का आयोजन आरएसी प्रेक्षागृह में किया गया. दो दिवसीय आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र) डॉ. शम्भूनाथ कर्मकार ने ‘उमंग’ के महत्व को समझाते हुए कहा कि पाठ्येतर गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं. उन्होंने छात्रों को ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया. वहीं निदेशक अनुसंधान डॉ. पीके सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार करने की सलाह दी.

 

महोत्सव के तहत संगीत, नृत्य, रंगमंच, ललित कला और साहित्यिक विधाओं से जुड़ी कुल 18 प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ. जिसमें 80 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया. पहले दिन पेंटिंग, कार्टूनिंग, कोलाज, पोस्टर, क्ले मॉडलिंग, रंगोली, मोनो एक्टिंग, स्कीट, एक्सटेंपोर स्पीच, वाद-विवाद, एलोक्यूशन और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. दूसरे दिन एकल गायन, सामूहिक गायन (भारतीय), देशभक्ति गीत और समूह नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं.

 

प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन प्रसिद्ध कत्थक नर्तक विपुल नायक, नृत्य निर्देशक देवज्योति नाहा तथा गायिका डॉ. मृणालिनी अखौरी ने किया. कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी डॉ अरुण कुमार तिवारी ने किया. विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. यह महोत्सव विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा को निखारने और मंच पर प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम साबित हुआ.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही