Search

 
 
 

रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

 
Ramgarh :  रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय एडवांस ऑप्टिमाइज़ेशन तकनीक और एप्लीकेशन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिल्ली विधायक सुदेश महतो जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विजय पांडेय मौजूद थे. जेयूटी के वाइस चांसलर, मेजबान प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ बी बी चट्टोपाध्याय, डॉ नजमुल इस्लाम ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरवात की. दो दिवसीय सम्मेलन में रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज सहित मलेशिया और मरक्को के विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें: सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-mla-naman-vixal-kongadi-returned-without-laying-the-foundation-stone/">सिमडेगा

: शिलान्यास किए बगैर ही लौटे विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी

कम समय में रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज ने पहचान बनाई- सुदेश महतो

मुख्य अतिथि सुदेश महतो ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि, रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज बहुत ही कम समय में अलग ही पहचान बनाई है. आप सब राष्ट्र के भविष्य हैं. सभी लोग मिलकर नित नई खोज करें और राष्ट्र को विज्ञान के मामले में आत्मनिर्भर बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं. सम्मेलन के माध्यम से छात्रों को नई तकनीकों की जानकारी मिलेगी जिससे छात्र बेहतर तरीके से कार्य करेंगे. इसे भी पढ़ें:झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-pradesh-united-teachers-front-staged-a-sit-in-in-front-of-raj-bhavan-know-what-is-their-demand/">झारखंड

प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा ने राजभवन के समक्ष द‍िया धरना, जान‍िये क्‍या है इनकी मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही