Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सूचना अधिकार पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सह सम्मान समारोह 28 जनवरी से

Hazaribagh : सूचना अधिकार अधिनियम 2005 की रक्षा, संवर्द्धन, उपयोगिता एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर हजारीबाग के पैराडाइज रिसोर्ट में दो दिवसीय सेमिनार 28 और 29 जनवरी को होगा. यह सेमिनार सूचना अधिकार रक्षा मंच के बैनर तले किया जाएगा. आयोजकों का दावा है कि देशभर में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार हो रहा है. इसमें देशभर से सैकड़ों आरटीआई एक्टिविस्ट शाम‍िल होंगे. मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के सूचना आयुक्त राहुल सिंह और अति विशिष्ट अतिथि निखिल डे रहेंगे. इसके अलावा पत्रकार, अधिवक्ता, राजनेता और समाजसेवियों को भी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. सेमिनार में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और झारखंड के वरिष्ठ आरटीआई एक्टिविस्ट के शामिल होने की बात कही गई है. 28 जनवरी को कार्यक्रम का शुभारंभ होगा. इसमें अति विशिष्ट अतिथि अपना संबोधन देंगे और शाम को हजारीबाग के दिवंगत पत्रकार टीपी सिंह की याद में सम्मान समारोह का आयोजन किया है. वहीं दूसरे दिन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा. आरटीआई एक्टिविस्ट अपना सवाल-जवाब करेंगे. वैसे आरटीआई एक्टिविस्ट जो सेमिनार में उपस्थित नहीं हो पाएंगे, वे वेब‍िनार के जरिए जूम से अपना प्रश्न आरटीआई एक्टिविस्ट से पूछ सकते हैं. कार्यक्रम के आयोजक राजेश मिश्रा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि झारखंड में सूचना आयोग ठप पड़ा हुआ है. इस तरह का सेमिनार बेहद महत्व रखता है. सेमिनार के जरिए आरटीआई एक्टिविस्ट को उनकी शक्ति के बारे में जानकारी दी जाएगी. साथ ही कैसे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएं, इसकी भी जानकारी सेमिनार के जरिए दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : प्रोन्नति">https://lagatar.in/no-posting-on-promotion-3-additional-secretary-doing-the-work-of-deputy-secretary/">प्रोन्नति

पर पदस्थापन नहीं- 3 : अपर सचिव कर रहे उप सचिव का काम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही