Search

 
 
 

झारखंड स्टेट बार काउंसिल में पूर्व जस्टिस जया रॉय सहित दो महिला सदस्य नामित

Ranchi News: स्टेट बार काउंसिल में दो महिला सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है, जिसमें झारखंड हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जया रॉय तथा अधिवक्ता लक्ष्मी मुर्मू शामिल हैं.
 
झारखंड स्टेट बार काउंसिल

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल में दो महिला सदस्यों को को-ऑप्टेड सदस्य के रूप में नामित किया गया है. नामित दो महिला सदस्यों में झारखंड हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस जया रॉय तथा अधिवक्ता लक्ष्मी मुर्मू शामिल हैं. पत्र में दोनों के रांची स्थित पते का भी उल्लेख किया गया है.

इसे भी पढ़ें: 

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने बार काउंसिल के सचिव से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है. हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा ने 14 सितंबर 2026 को झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सचिव को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है. 


यहां बता दे की झारखंड स्टेट बार काउंसिल के 25 सदस्य होने हैं. इनमें से 22 निर्वाचित घोषित सदस्यों का गजट नोटिफिकेशन हो चुका है. एक सीट अभी भी विवादित है. 2 सीट महिला अधिवक्ताओं में से नामित किया जाना था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही