Ranchi News : आयुष्मान भारत योजना के तहत नए अस्पतालों को सूची में शामिल करने को लेकर शनिवार को रांची समाहरणालय में जिला सूचीबद्धता समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की.
बैठक में अस्पतालों से मिले आवेदनों और उनके भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट की समीक्षा की गई. जांच के बाद समिति ने 2 अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध करने का फैसला लिया.
वहीं, 3 अस्पतालों के आवेदनों में जरूरी दस्तावेज की कमी और कुछ गलतियां पाई गईं. समिति ने इन कमियों को दूर करने के बाद अगले बैठक में आवेदन फिर से पेश करने का निर्देश दिया.
इसके अलावा 2 अस्पतालों के आवेदन को समिति ने खारिज कर दिया. समिति ने कहा कि अस्पतालों को योजना में शामिल करने का फैसला तय नियम और मानकों के आधार पर ही लिया जाएगा. इसका उद्देश्य आयुष्मान योजना के लाभुकों को बेहतर और आसानी से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. बैठक में उप विकास आयुक्त संजय कुमार भगत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

