Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंजली गुप्ता समेत दो सौ लोगों ने झामुमो छोड़ थामा भाजपा का दामन

Garhwa: मंगलवार को सदर प्रखंड के खजुरी गांव में आयोजित भाजपा के जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान करीब दो सौ लोगों ने झामुमो छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया. सभी का पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी और जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया. पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से झामुमो महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष अंजली गुप्ता, सोनू केशरी, टिंकू गुप्ता का नाम शामिल हैं. इसे पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/congressmen-take-out-torch-procession-in-support-of-rahul-in-charge-avinash-pandey-participates/">राहुल

के समर्थन में कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जुलूस, प्रभारी अविनाश पांडेय हुए शामिल
मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि अंजली गुप्ता एक तेज-तर्रार महिला हैं. इनके भाजपा में आने से पार्टी और मजबूत होगी. वहीं सोनू केशरी के नेतृत्व में भी कई युवाओं ने पार्टी में शामिल हुए. पूर्व विधायक ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को उचित सम्मान मिलेगा.भाजपा में ही महिलाओं को सम्मान दिया जाता हैं. जिसका उदाहरण पूर्व शिक्षा मंत्री नीरा यादव हैं. पार्टी ने उन्हें जिला परिषद से विधायक और मंत्री जैसे पद को सुशोभित कराने का काम किया हैं. अंजली गुप्ता ने कहा कि उन्होंने झामुमो के लिए काफी मेहनत की. अब भाजपा के लिए काम करूंगी. झामुमो में महिलाओं का सम्मान नहीं है. अब वह भाजपा की सदस्यता लेकर काफी खुश हैं. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rpf-seized-country-liquor-handed-it-over-to-excise-department/">धनबाद

: आरपीएफ ने जब्त की देसी शराब, उत्पाद विभाग को सौंपी
पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में अर्जुन पाल, शोभा देवी, ममता देवी, फुलकुमारी देवी, उषा देवी, फूला देवी, तसमिना बीबी, बिंदा देवी, ललिता देवी, सुखलाल साव, प्रतिमा देवी, शीला देवी, रीमा देवी, देवंति देवी, प्रमोद चौधरी सहित अन्य का नाम शामिल हैं. मौके पद महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सह जिला प्रभारी अमित सिंह, भाजपा नेता जवाहर पासवान, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता, भाजपा नेत्री कंचन जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र दुबे सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही