Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा में फिर मिले दो आईईडी, सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

Chaibasa  : गोईलकेरा थाना क्षेत्र के मारादिरी और कुईड़ा गांव के बीच जंगल व पहाड़ी इलाके से सुरक्षाबलों ने सोमवार को दो आईईडी बम बरामद किया. बरामद आईईडी आठ किलो और पांच किलो के थे. एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि गत 27 जून से टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका, अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र और गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा एवं मारादिरी गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया है. इसी दौरान सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाए गए दो आईईडी बरामद किये गये. दोनों आईईडी को डिफ्यूज कर दिया गया. इलाके में सर्च अभियान जारी है. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-good-food-is-not-available-in-nm-training-school-warden-is-not-restored/">हजारीबाग

: एनएम ट्रेनिंग स्कूल में न मिलता है अच्छा भोजन, न बहाल है वार्डेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही