Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अलग-अलग हादसों में नाबालिग समेत दो की मौत, 8 लोग घायल

koderma : सोमवार को जिले में हुए दो अलग- अलग सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, वहीं 8 लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए. पहली घटना जयनगर थाना क्षेत्र के पिपचो में अहले सुबह हुई. जहां शादी समारोह से लौट रही एक बाराती गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में एक 14 साल के किशोर की मौत हो गयी, वहीं 8 लोग घायल हो गए. दुर्घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-personnel-rule-over-counter-in-sbmch-patients-family-helpless/">हजारीबाग

: SBMCH में काउंटर पर कर्मियों की हुकूमत, बेबस मरीज के परिजन
मिली जानकारी के अनुसार बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बुचई से नंदेडीह बारात गयी थी. शादी से लौटने के दौरान सोमवार की सुबह करीब 5 बजे यह घटना घटी. दुर्घटना में घायल लोगों में बुचई निवासी सुरेश यादव- पिता मुंशी यादव, सुरेंद्र यादव- पिता वासुदेव यादव, धीरज कुमार- पिता मनोज यादव, सवारी वाहन का चालक लक्ष्मण यादव, नरपत यादव, सागर यादव- पिता राजू यादव, गिरिडीह के सरिया निवासी वीरेंद्र यादव- पिता सुखदेव यादव, संतोष शर्मा- पिता खूबलाल शर्मा एवं अमित यादव- पिता दशरथ यादव शामिल है. वहीं मृतक की पहचान अनीष कुमार (उम्र 14 वर्ष, पिता कैलाश यादव) के रूप में हुई है. घायलों में सागर यादव और वीरेंद्र यादव की स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है. [caption id="attachment_645177" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ghayal.jpg"

alt="घायल को अस्पताल पहुंचाते लोग" width="600" height="400" /> घायल को अस्पताल पहुंचाते लोग[/caption] वहीं दूसरी घटना मरकच्चो थाना क्षेत्र के ग्राम नावाडीह में हुई. यहां सोमवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बोल्डर लदे हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक सोनू राणा (उम्र 17 वर्ष, पिता बालेश्वर राणा, लालगढ़ महुगाई) की मौत हो गयी. दोनों मामलों में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-dead-body-of-a-gang-rape-accused-found-hanging-from-a-tree-police-engaged-in-investigation/">पलामू

: गैंगरेप के एक आरोपी का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या या आत्महत्या- जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही