Ranchi News : खराब मौसम, तेज हवा व बारिश की वजह से रांची आने वाली दो विमानों को डायवर्ट कर दिया गया है. बेंगलुरु और दिल्ली से रांची आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु से रांची आने वाली फ्लाइट 6E221 एयरबस A320 विमान और दिल्ली से रांची आने वाली 6E5023 विमान को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट कर दिया गया है. दोनों विमान अभी लखनऊ में ही है. मौसम ठीक होने के बाद दोनों विमानों को रांची लाया जायेगा.
इसे भी पढ़ें
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

