Search

 
 
 

खेलो झारखंड के दो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय चयन ट्रायल के लिए रवाना

Ranchi News: दोनों खिलाड़ियों का चयन 2025-26 के राष्ट्रीय स्कूल खेलों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है. 17 और 18 सितंबर को रायपुर में होने वाले जूडो चयन ट्रायल में मोहन कुमार पांडेय 60 किलोग्राम और अनुष्का सिंह 63 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेंगी.
 
अंतरराष्ट्रीय चयन ट्रायल के लिए चयनित खिलाड़ी

Ranchi News: 'खेलो झारखंड' के मंच से राज्य के दो स्कूली खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की ओर कदम बढ़ा रहे हैं. आईएसएफ जिम्नैसियाड-2026 के भारतीय दल के लिए होने वाले राष्ट्रीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए मोहन कुमार पांडेय और अनुष्का सिंह बुधवार को रायपुर के लिए रवाना हुए.

इसे भी पढ़ें: 

दोनों खिलाड़ियों का चयन 2025-26 के राष्ट्रीय स्कूल खेलों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है. 17 और 18 सितंबर को रायपुर में होने वाले जूडो चयन ट्रायल में मोहन कुमार पांडेय 60 किलोग्राम और अनुष्का सिंह 63 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेंगी. चयन होने पर दोनों अंडर-18 वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

 

जूडो टीम मैनेजर अनिश राय के नेतृत्व में टीम हटिया रेलवे स्टेशन से रायपुर के लिए रवाना हुई. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने दोनों खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं. ‘खेलो झारखंड’ के माध्यम से स्कूली खिलाड़ियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही