Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक राज्य में दो कानून स्वीकार्य नहीं: आलोक दूबे

Advertisement
Advertisement

निजी विद्यालयों ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध

Ranchi: आरटीई कानून 2019 में संवैधानिक संशोधन निरस्त करने की शर्तों पर पुनर्विचार करने की मांग पासवा के द्वारा सरकार से किया जा रहा हैं. नहीं मानें जाने पर शुक्रवार को राज्य भर के निजी विद्यालयों ने काला बिल्ला लगाकर पठन पाठन का कार्य कर विरोध जताया. प्रदेश पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा 2009 में देश में लागू आरटीई कानून में झारखंड की भाजपा सरकार ने 2019 में जमीन की बाध्यता, कमरों का साइज, एक लाख रुपये का एफडी जैसी कठिन शर्तों के साथ मान्यता हेतु संशोधन किया गया लेकिन वर्तमान सरकार ने इन सभी को नजर अंदाज करते हुए पिछले साढ़े तीन वर्षों से छोटे छोटे स्कूलों को मान्यता दी और उसी पर स्कूल चल रहे हैं. लेकिन वर्तमान शिक्षा सचिव पुराने एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं. इसी वजह से झारखंड के गैर मान्यता प्राप्त 40 हजार निजी विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक,कर्मचारी राज्य सरकार के निर्णय के खिलाफ पूरे राज्य में काला बिल्ला लगाकर व्यापक विरोध दर्ज किया हैं. पासवा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से इस पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है. इसे पढ़ें- एटीएम">https://lagatar.in/atm-machine-theft-case-even-after-40-hours-the-police-are-still-empty-handed/">एटीएम

मशीन चोरी मामला : 40 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
विरोध प्रदर्शन में राज्य के लगभग सभी जिलों में पासवा के पदाधिकारियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध व्यक्त किया जिसमें रांची महानगर अध्यक्ष डॉ सुषमा केरकेट्टा, संजय प्रसाद ,अमीन अंसारी, राशिद अंसारी,अल्ताफ अंसारी, आलोक विपिन टोप्पो ,रूपेश कुमार, शुभोजीत अधिकारी मनोज कुमार भट्ट, चतरा के प्रदेश महासचिव नीरज कुमार ,जिला अध्यक्ष प्रवीण प्रकाश सिंह, नेसार अंसारी , बच्चन पांडे, धनबाद जिला के संयोजक व निजी स्कूल संचालक डोलेन चौधरी व मोहम्मद जिन्ना ,पूर्वी सिंहभूम जिला पासवा अध्यक्ष रमन झा, सुभाष उपाध्याय, जयंती देवी हजारीबाग से पासवा प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन कुमार , जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर दयाल,मिंकू कुमार, मेघाली सेनगुप्ता,कोडरमा जिला अध्यक्ष व निजी विद्यालय संचालक बीएनपी वर्णवाल, देवघर जिला अध्यक्ष जया वर्मा, गिरिडीह पासवा सदस्य आयुष सिन्हा, सीमा बोस ,बोकारो जिला पासवा संयोजक अनामिका सिंह ,लोहरदगा जिलाध्यक्ष मजीद आलम , ज्ञान गंगा सिंह, पलामू जिला पासवा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तिवारी, गोड्डा जिला पासवा संयोजक राजेश कुमार शाह, गढ़वा जिला पासवा संयोजक व संचालक प्रतिमा चौधरी, गुमला जिला अध्यक्ष कल्याणी टेटे ने अपने अपने जिलों में व्यापक विरोध किया. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fierce-fighting-between-two-groups-for-supply-of-stolen-coal-one-round-firing/">धनबाद

: चोरी का कोयला आपूर्ति करने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट, एक राउंड फायरिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही