Search

 
 
 

Hazaribagh News: बाइक चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिल बरामद

Hazaribagh News: चोरी की बाइक आधी कीमत पर बेची जाती थी और खरीदारों को नाम ट्रांसफर कराने के नाम पर फर्जी स्लिप भी उपलब्ध कराई जाती थी. इस पूरे नेटवर्क में संदीप साव नामक व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है, जिसकी तलाश और मामले की आगे जांच की जा रही है.
 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Hazaribagh News: हजारीबाग में चोरी की बाइक खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. शहर के कार्मेल चौक स्थित गैरेज में पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

 

दरअसल, 13 नवंबर 2026 को हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कार्मेल चौक स्थित A to Z नामक मोटरसाइकिल गैरेज में चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री का अवैध कारोबार चल रहा है. सूचना पर सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह के नेतृत्व में गैरेज में छापेमारी की गई. मौके पर मौजूद दो लोगों से पूछताछ की गई, तो कथित तौर पर चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री से जुड़े कई अहम खुलासे हुए.

इसे भी पढ़ें:

पुलिस के अनुसार, चोरी की बाइक आधी कीमत पर बेची जाती थी और खरीदारों को नाम ट्रांसफर कराने के नाम पर फर्जी स्लिप भी उपलब्ध कराई जाती थी. इस पूरे नेटवर्क में संदीप साव नामक व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है, जिसकी तलाश और मामले की आगे जांच की जा रही है.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजिक इमाम, उम्र 34 वर्ष, निवासी रेलवे स्टेशन के पास, कटकमदाग और मोहम्मद इरफान, उम्र 27 वर्ष, निवासी पसई, थाना लोहसिंघना, हजारीबाग के रूप में हुई है.

 

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है. अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितनी चोरी की मोटरसाइकिलें बेची हैं और इस अवैध कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही