Search

 
 
 

हल्दिया बरौनी पाइप लाइन से तेल चोरी के मामले में दो और गिरफ्तार

 

Deoghar: जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र स्थित सिरसिया गांव में हल्दिया बरौनी पाइप लाइन से तेल चोरी के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि पुलिस ने पूर्व में ही इस मामले का पर्दाफाश कर दिया था. जिसमें कई अपराधियों को ऑयल टैंकर के साथ गिरफ्तार किया था. वहीं तेल चोरी में गिरफ्तार अपराधियों से मिले इनपुट के आधार पर आज देवघर पुलिस ने पंकज कुमार ठाकुर और सिद्धांत कुमार नाम के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन सभी गिरफ्तार अपराधियों के पास से तेल चोरी में लाया गया गैंता कुदाल सहित कई समान बरामद किया गया है.

देखिए वीडियो-

इसे भी पढ़ें- खगड़िया">https://lagatar.in/khagadia-jdu-leader-ashok-sahni-killed-kidnapped-yesterday/78717/">खगड़िया

के जदयू नेता अशोक सहनी की हत्‍या, कल हुआ था अपहरण

‘अन्य आरोपियों की भी जल्द होगी गिरफ्तारी’

हल्दिया बरौनी पाइप लाइन चोरी कांड के उद्भेदन के बाद आज एक प्रेस वार्ता कर सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने कहा कि, इन दो अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद मिले इनपुट के आधार पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. और जल्द ही इस कांड में संलिप्ता सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- दानापुर">https://lagatar.in/jdu-leader-shot-dead-by-unknown-criminals-in-danapur-admitted-to-private-hospital/78167/">दानापुर

में अज्ञात अपराधियों ने जेडीयू नेता को मारी गोली, निजी अस्पताल में भर्ती

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही