Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दानापुर में अज्ञात अपराधियों ने जेडीयू नेता को मारी गोली, निजी अस्पताल में भर्ती

Advertisement
Advertisement

Patna: दानापुर में अज्ञात अपराधियों ने रविवार को प्रदेश जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के सचिव मो. अरशद हुसैन को गोली मार दी. यह घटना उस वक्त हुई, जब सगुना छोटी हवेली इलाके के रहने वाले मो. अरशद शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. बताया जा रहा है कि पैदल जाने के दौरान यह वारदात हुई है. पहले से घात लगाए अपराधी अचानक उनके सामने आए और एक के बाद एक फायरिंग शुरू कर दी. मो. अरशद हुसैन को गंभीर हालत में सगुना मोड़ के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया. बड़े भाई के अनुसार शरीर में कुल 4 गोली लगी है. इसमें एक गोली निकाली गई है और तीन गोली अभी भी फंसी हुई है.

इसे भी पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-government-will-give-1500-rupees-to-orphans-every-month-cm-tweeted/77929/">बिहारः

अनाथ बच्चों को हर माह सरकार देगी 1500 रुपये, सीएम ने किया ट्वीट

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़तला में जुटी

उन्होंने बताया कि गोली मारने वाले अपराधी कार से आए थे. वारदात की जानकारी मिलते ही दानापुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. और पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई. हालांकि अभी तक पुलिस को अपराधियों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. फिलहाल पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही है.

इसे भी पढ़ें- पटना">https://lagatar.in/ambulance-driver-accused-tampering-with-cancer-institute-patna-fir-lodged/78124/">पटना

में कैंसर संस्थान में एंबुलेंस चालक पर लगा छेड़खानी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही