Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार के धक्के से सिक्योरिटी गार्ड की मौत समेत चंदवा की दो खबरें

Advertisement
Advertisement

अभिजीत पावर प्लांट के मेन गेट पर तैनात था सिक्योरिटी गार्ड 

Chandwa : रविवार की शाम करीब 6 बजे चकला बाना स्थित अभिजीत ग्रुप पावर प्लांट के मेन गेट में ड्यूटी कर रहे सिक्योरिटी गार्ड रमेश प्रसाद (औरंगाबाद) की कार के धक्के से मौत हो गई. तेज गति से आ रही वैगनआर कार ने मेन गेट को धक्का मार दिया, जिससे मेन गेट टूटकर गिर गया. जिससे गार्ड रमेश प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन- फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा ले जाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में एसआईएस के सिक्योरिटी के स्थानीय इंचार्ज के द्वारा बताया गया कि रविवार दोपहर दो बजे से रात्रि 10 बजे के शिफ्ट में ड्यूटी पर थे. उसी क्रम में शाम करीब 6 बजे तेज गति में प्लांट के मेन गेट पर कार (जेएच 01बी जेड/6868) ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे गेट पर ड्यूटी कर रहे रमेश प्रसाद को गंभीर चोट आयी थी. उक्त कार में प्लांट में पदस्थापित सैप के जवान सवार थे. चंदवा पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

सुहागिनों ने की पति के दीर्घायु की कामना 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/14-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चंदवा प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं ने अखंड सौभाग्य के लिए सोमवार सुबह से हरितालिका तीज व्रत पर 24 घंटे का निर्जला उपवास रखकर पति के दीर्घायु की कामना की. पति के जीवन में किसी प्रकार की दुख तकलीफ न हो, इसके लिए भगवान शिव-पार्वती से आराधना की. पूरे विधि-विधान के साथ विवाहित महिलाओं ने हरितालिका तीज की कथा सुनी. पूजा-पाठ के बाद मंगलवार की सुबह हरितालिका विसर्जन किया जाएगा. व्रत को प्रखंड क्षेत्र के मंदिरों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी. इसे भी पढ़ें :  VC">https://lagatar.in/vc-sir-what-should-i-do-and-where-should-i-get-money-from-i-will-sell-my-kidney-and-give-it-dont-stop-my-file/">VC

सर…क्या करूं, और पैसा कहां से लाऊं, किडनी बेच कर दे दूंगा पैसे, मेरी PHD फाइल ना रोकें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही