Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा की दो खबरें : ओएसओपी का कल ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे पीएम।। हिंडालको ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम देखने के लिए स्टेशन परिसर में लगाए गए एलसीडी

चंदवा(लातेहार) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को टोरी रेलवे स्टेशन में ओएसओपी का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. पीएम भारतीय रेल आधुनिकीकरण के तहत 83 हजार करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा राष्ट्र को समर्पण 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों सहित अन्य सेवाओं को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे. प्रेस वार्ता के दौरान मंडल विद्युत अभियंता अर्जुन सिंह, बरकाकाना ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि धनबाद रेल मंडल के 16 छोटे बड़े स्टेशन पर एक स्टेशन एक प्रोडक्ट की शुरुआत पीएम के द्वारा किया जायेगा. एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉलों पर उसे क्षेत्र की विशेष उत्पाद जैसे खाद्य पदार्थ आदि रेल के द्वारा न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराया जायेगा. इस अवसर पर रेलवे के द्वारा टोरी स्टेशन परिसर में कविता, निबंध चित्रकला एवं संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. मौके पर वरीय अनुभाग अभियंता बरकाकाना सूरज कुमार सिंह, स्टेशन मास्टर रंजीत कुमार, वरीय अभियंता अनुभाग दूरसंचार दिलीप उरांव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

हिंडालको कोल माइंस ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/15-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चंदवा (लातेहार) : चकला ग्राम के कोल ब्लॉक, हिंडालको के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया है. कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मानव संसाधन प्रमुख प्रकाश साहू, मुखिया रंजीता एक्का, सीएसआर हेड अनुनय कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. हेड प्रकाश साहू ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा पर विशेष जोर देना चाहिए. उनके पढ़े लिखे होने से उनका परिवार, समाज व गांव शिक्षित होता है. ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाली महिलाओं के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है. मुखिया रंजीता एक्का ने महिलाओं को आर्थिक रूप से संपन्न होने के लिए रोजगार प्राप्त करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि हिंडालको कोल माइंस के द्वारा चकला के कई गांव टोला में कौशल विकास के अलावे अन्य प्रकार के रोजगार उन्मुखी प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षित महिलाओं से ग्रामीण महिलाएं प्रशिक्षण लेकर अपनी आय को बढ़ा सकती हैं. मौके पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने भी अपनी समस्याओं को कंपनी की महिला कर्मियों के समक्ष रखा. इसे भी पढ़ें : RJD">https://lagatar.in/late-bahubali-leader-shahabuddins-wife-announces-she-or-her-son-will-contest-lok-sabha-elections-from-siwan/">RJD

को बड़ा झटका, शहाबुद्दीन की पत्नी ने सिवान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही