Search

 
 
 

हजारीबाग की दो खबरें : जोरदाग गांव में रुद्र महायज्ञ 28 से, तैयारी जोरों पर।। भक्ति गीतों पर रातभर झूमे दर्शक

 
Keredari (Hazaribagh) :  प्रखंड के जोरदाग गांव में श्री श्री 1008 नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन 28 अप्रैल से 6 मई तक करने का निर्णय लिया गया है. इसको लेकर भव्य यज्ञ मंडप तैयार किया जा रहा है. 21 अप्रैल को ध्वजारोहन व 28 अप्रैल को सुबह 4:00 से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 1100 सौ से अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे. कलश यात्रा जोरदाग गांव से टंडवा चुंदरु मंदिर स्थित गेरुवा नदी से जल भरकर कर पुनःजोरदाग गांव का भ्रमण कर शिव मंदिर पहुंचेगी. इसकी तैयारी में यज्ञ समिति के अध्यक्ष श्यामदेव साव, सचिव अमित कुमार माली, कोषाध्यक्ष कुलदीप साव, उप सचिव हिरामन महतो, मीडिया प्रभारी ज्ञान पासवान, संरक्षक प्रमुख सुनीता देवी, वार्ड सदस्य सुनीता देवी, रीता देवी, आरती देवी, कन्हाई माली, उदय लाल गुप्ता, प्रेम रंजन पासवान, जागेश्वर साव, खिरोधर साव, दशरथ साव, रामवृक्ष गंझू, कृष्णा कुमार गुप्ता, राम कुमार साव, तुलसी साव, किशोर साव, सुरेश रजक, संजय साव, प्रेम साव, बजरंगी माली, अखिलेश कुमार, कालो राम अनिल मुंडा, ब्रजेश राम, राजेंद्र माली, तापेश्वर साव, रूपलाल साव, कार्यकारिणी सदस्य बलदेव साव, दिनेश महतो, मनोज साव, शिबू महतो, अकल करमाली, अकल साव, नागेश्वर साव, सुरेश राम, धर्मेंद्र साव, अशोक साव, संतोष साव, रूपलाल साव, खेदन पासवान, टुकन महतो आदि जुटे हुए हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/7-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

भक्ति गीतों पर रातभर झूमे दर्शक

बड़कागांव : प्रखंड के ग्राम सांढ-छपेरवा में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 हनुमंत सह बाबा विश्वकर्मा देव महायज्ञ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. यज्ञ के नौवें दिन भक्ति जागरण में कई मनमोहक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया. इस दौरान बबन छेला ने भक्ति, भोजपुरी, नागपुरी गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. बड़कागांव, केरेडारी, रामगढ़, हजारीबाग समेत अन्य गांवों और शहरों से आए लगभग 25 हजार लोग भक्ति गीतों पर रात भर झूमते रहे. इसे भी पढ़ें : सम्राट">https://lagatar.in/rohinis-befitting-reply-to-samrats-statement-first-bihari-then-bihari-daughter-in-law-now-i-am-chapras-daughter/">सम्राट

के बयान पर रोहिणी का करारा जवाब, पहले बिहारी, फिर बिहारी बहू, अब छपरा की बेटी हूं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही