Search

 
 
 

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की अवर सचिव ने की समीक्षा समेत लातेहार की दो खबरें

 
Latehar : मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2024 के तहत बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों के द्वारा किये जा रहे कार्यों की जांच एवं समीक्षा अवर सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) संजय प्रसाद श्रीवास्तव के द्वारा किया गया. श्रीवास्तव रांची से लातेहार जिला के दौरे पर यहां पहुंचे थे. जांच टीम के द्वारा मनिका प्रखंड के सिजों व लातेहार प्रखंड के जालिम मतदान केंद्र में जाकर भौतिक सत्यापन किया. उन्होंने यहां मतदाता सूची की भी जांच की. परिसदन भवन के सभागार में लातेहार तथा चंदवा प्रखंड के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक के कार्यों की जांच की. बीएलओ तथा बोएलओ पर्यवेक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव समेत कई बीएलओ तथा बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित थे.

घर में  लगी आग, हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/7-41.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बरवाडीह प्रखंड के बेतला पंचायत के कुटमू गांव में अरुण सिंह के घर में अचानक आग लग गयी. घटना शनिवार की रात तकरीबन 11 बजे की है. इस घटना में घर के एक हिस्से का खपरैल छत जल गया और सामानों को भी नुकसान पहुंचा है. खबर मिलने पर रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय मौके पर पहुंचे और जले घर का जायजा लिया. उन्होंने सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा की राशि का भुगतान करने की बात कही. अरुण सिंह की पत्नी सविता देवी ने बताया कि रात में खाना खाकर बच्चों के साथ सो रही थी. तकरीबन 11बजे अचानक आग की लपटें देखी. इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. इस अगलगी में तकरीबन 50 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-chhattisgarhs-truck-driver-was-killed-and-hanged-accused-arrested/">रांचीः

छत्तीसगढ़ के ट्रक चालक की हत्या कर फंदे से लटकाया था शव, आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही