Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलेबिरा प्रखंड में अपूर्ण पीएम आवासों का किया गया निरीक्षण समेत सिमडेगा की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Simdega : जिले के कोलेबिरा प्रखंड में अपूर्ण प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया गया. कोलेबिरा प्रखंड में 255 पीएम आवास लंबित है. इसे लेकर राज्य की टीम के साथ जिला प्रशासन की टीम ने योजना स्थल पर कई पीएम आवास की जांच की. जांच के क्रम में लाभुक को जल्द पूरा आवास को पूर्ण करने का निर्देष दिया. साथ ही काम में होने वाली समस्या से अवगत हुए. जांच दल में कुणाल किशोर सिन्हा, अनमोल समद, विजय लकड़ा, अमरेंद्र कुमार, किसन कुमार के साथ पंचायत सचिव और रोजगार सेवक मौजूद थे.

कोलेबिरा में संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा नेताओं ने की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/1-66.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोलेबिरा विधानसभा स्तरीय संकल्प यात्रा संयोजक टोली की बैठक की गई. जिसमें आगामी 20 सितंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के कोलेबिरा आम बगान में होने वाली ऐतिहासिक संकल्प रैली को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई. मौके पर कोलेबिरा विधानसभा संयोजक भोला साहू ने कहा कि कोलेबिरा में संकल्प रैली ऐतिहासिक होगी. इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता में संकल्प यात्रा को लेकर भारी उत्साह है. मौके पर संकल्प यात्रा सह संयोजक सुजान मुंडा, मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार, सांसद प्रतिनिधि चिंतामणी कुमार, पूर्व प्रत्याशी डाॅ. महेंद्र भगत, रोहित कुमार साहू, रुपधर सिंह, दिलेश्वर सिंह, जनेश्वर बिरहोर, मुकेश श्रीवास्तव, कृष्णा दास मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : VC">https://lagatar.in/vc-sir-what-should-i-do-and-where-should-i-get-money-from-i-will-sell-my-kidney-and-give-it-dont-stop-my-file/">VC

सर…क्या करूं, और पैसा कहां से लाऊं, किडनी बेच कर दे दूंगा पैसे, मेरी PHD फाइल ना रोकें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही