Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्राचीन दुर्गा मंदिर से मां की अष्टधातु की मूर्ति की चोरी समेत सिमडेगा की दो खबरें

Simdega : सिमडेगा जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र में प्राचीन दुर्गा मंदिर से अष्टधातु की बनी मां दुर्गा की प्रतिमा की चोरी कर ली गई. चोरी की यह घटना कुरडेग थाना क्षेत्र के कदम टोली में स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में बीती रात घटी. अज्ञात चोर मां भगवती की अष्टधातु से बनी प्रतिमा और साथ रखे चांदी से बने एक पान पात्र भी ले गये. चोरी की इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करें. साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा को जल्द से जल्द सही-सलामत स्थिति में बरामद करे. ऐसे कुकृत्य से उनकी भावनाओं को काफी ठेस पहुंचा है. घटना की जानकारी मिलते ही सिमडेगा थाना प्रभारी विनायक पांडे अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं. विदित हो कि वर्ष 2018 में भी उक्त मंदिर से मां भगवती की प्रतिमा की चोरी कर ली गयी थी. परंतु पुलिस की तत्परता और छानबीन तेज होने से चोर उसी दिन प्रतिमा को मंदिर के किनारे छोड़कर फरार हो गए थे. इस संबंध में कुरडेग थाना प्रभारी विनायक पांडे ने कहा कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर डॉग स्क्वायड एवं टेक्निकल टीम को भी रांची से बुलाया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

सिमडेगा : नवनिर्मित जीईएल गिरजाघर का हुआ संस्कार समारोह 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/4-26.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सिमडेगा : ढोढीबहार गांव में नवनिर्मित जीईएल गिरजाघर का संस्कार किया गया. मौके पर बिशप, मॉडरेटर, पादरी आदि ने धर्मविधि संपन्न कराया. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एनोस एक्का और संदेश एक्का भी शामिल हुए. उन्होंने नए गिरजा घर के संस्कार के लिए ईश्वर का धन्यवाद दिया. मौके पर एनोस एक्का ने कहा कि गिरजाघर में ईश्वर का वास होता है, उन्होंने सभी लोगों से प्रभु यीशु के बताए गए मार्ग का अनुशरण करते हुए कलीसिया की सेवा करने और लोगों की मदद करने की बात कही. इसे भी पढ़ें : खेल">https://lagatar.in/the-game-is-such-that-now-even-the-pond-seems-like-a-playground-save-the-pond-sir/">खेल

ऐसा कि अब तो तालाब भी खेल के मैदान जैसा लगने लगा…तालाब बचा लो साहब….
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही