Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्राइम की दो खबरें : इचाक में नशीले पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : हजारीबाग स्थित इचाक थाना क्षेत्र के तिलरा से नशीले पदार्थ के साथ दो युवकों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए युवक चतरा गिद्धौर निवासी प्रदीप यादव और इचाक सिजुआ निवासी सुमन कुमार हैं. उनके पास से 19 ग्राम ब्राउन शुगर, 190 ग्राम अफीम और 23 कप सिरप बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी कुमार शिवाशीष को गुप्त सूचना मिली थी. उसके बाद टीम गठित कर नेतृत्व करते हुए बीती रात तिलरा गांव से ब्राउन शुगर, अफीम समेत अन्य मादक पदार्थ के कारोबार करने वाले दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं कई सामान बरामद किए गए. इस संदर्भ में इचाक थाना कांड संख्या : 124 / 23 एनडीपीसी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/mp-pashupatinath-singh-pushed-dhanbad-back-by-20-years-santosh-singh/">धनबाद

को सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने 20 वर्ष पीछे धकेल दिया : संतोष सिंह
दूसरी खबर

लॉज में घुसकर चोरी कर रहा युवक गिरफ्तार

Hazaribagh : हजारीबाग के मटवारी स्थित एक लॉज में घुस कर चोरी कर भाग रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह लाखे निवासी शाहिद अफरीदी है. उसके विरुद्ध कोर्रा थाना कांड संख्या 161/23 दिनांक 23.06.23 धारा 380/ 411 भादवि दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-revised-courses-of-all-subjects-will-be-determined-by-july-10-for-the-new-education-policy/">हजारीबाग

: नई शिक्षा नीति के लिए 10 जुलाई तक सभी विषयों के पुनरीक्षित पाठ्यक्रमों का होगा निर्धारण 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही