Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अपराध की योजना बनाते पांडेय गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हथियार और गोली बरामद

Advertisement
Advertisement
पतरातू में पुलिस टीम ने छापेमारी कर 3 देसी पिस्तौल व 10 कारतूस किया बरामद गुप्त सूचना पर पहले पुलिस ने विक्की को हथियार के साथ दबोचा निशानदेही पर घर से भी हथियार व कारतूस बरामद Ramgarh : संगठित आपराधिक गिरोह की रीढ़ तोड़ने के लिए रामगढ़ पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर पांडे गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी पीयूष पांडेय ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संगठित आपराधिक गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार सघन छापेमारी अभियान चला रही है. इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि पांडेय गिरोह का एक सदस्य पतरातू में आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है. सूचना के सत्यापन व कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई. इस क्रम में पतरातू बस्ती में बरगद पेड़ के पास से विजयनगर, पतरातू निवासी विकास कुमार सिंह उर्फ विक्की को दबोच लिया गया. तलाशी में उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद किया गया. पिस्तौल में 5 कारतूस लोड थे. अभियुक्त की निशानदेही पर उसके विजयनगर स्थित आवास से 2 देसी पिस्तौल, 5 कारतूस व 5 मैगजीन बरामद किया गया. वहीं, उसके साथी रसदा बस्ती निवासी कपिल कुमार के घर पर भी छापेमारी की गई. वहां से पुलिस ने हरदेव कंस्ट्रक्शन गोलीबारी कांड और बितका बाउरी हत्याकांड में प्रयुक्त बाइक (आर 15) बरामद किया है. साथ ही कपिल को भी गिरफ्तार कर लिया गया. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-all-three-congress-mlas-accused-cash-scandal-freed-from-suspension-rajesh-thakur-announced/">BREAKING

: कैश कांड के आरोपी कांग्रेस के तीनों विधायक हुए निलंबन मुक्त, राजेश ठाकुर ने की घोषणा
एसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त का संबंध पांडेय गिरोह से है. दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गई है. पुलिस की पड़ताल अभी भी जारी है. छापेमारी टीम में पतरातू थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह, बरकाकाना ओपी प्रभारी शशि प्रकाश, बासल थाना प्रभारी अमर शुक्ला, बरकाकाना ओपी के दारोगा अफजल अंसारी व रामगढ़ पुलिस लाइन के दारोगा चेतन कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल शामिल थे.

क्या-क्या हुआ बरामद

3 देसी पिस्तौल, 10 करतूस, 1 लोडेड मैगजीन, 4 खाली मैगजीन, 1 मोबाइल व एक बाइक. इसे भी पढ़ें : लैंड">https://lagatar.in/land-scam-hearing-on-bail-application-former-dc-chhavi-completed-ed-court-reserves-verdict/">लैंड

स्कैम: पूर्व DC छवि की जमानत अर्जी पर सुनवाई पूरी, ED कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही