Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ में दीवार फांदकर घुसे दो लोग, गिरफ्तार

LagatarDesk :  बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग लिस्ट काफी लंबी है. अक्सर फैंन अपने सुपरस्टार से मिलने के लिए सारी हदें पार कर देते हैं. बुधवार को ऐसा ही मामला सामने आया. गुरुवार रात में शाहरुख खान के बांद्रा स्थित बंगले मन्नत में दो लोग दीवार फंदकर अंदर घुस गये. इतना ही नहीं दोनों बंगले की तीसरी मंजिल तक पहुंच गये. तभी सिक्योरिटी गार्ड की नजर उन पर पड़ी. फिर गार्ड ने दोनों को पकड़ लिया. दोनों युवकों को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है. उनके खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है. (पढ़ें, रामगढ़">https://lagatar.in/ndas-big-victory-in-ramgarh-by-election/">रामगढ़

उपचुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, नियोजन के लिए झारखंड से 10वीं-12वीं पास की बाध्यता खत्म, …और जगमगा उठा जुबली पार्क, ग्लोबल वार्मिंग के लिए अमीर देश जिम्मेदार समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में  )

गुजरात से शाहरुख से मिलने आये थे दोनों युवक

बांद्रा पुलिस के अनुसार, पकड़े गये दोनों युवकों की उम्र 21 से 25 साल के बीच है. पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि वे गुजरात से आये हैं और शाहरुख से मिलना चाहते थे. अधिकारी ने बताया कि परिसर में बिना अनुमति के प्रवेश करने सहित भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. यह मामला गुरुवार सुबह को हुआ था, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसे कंफर्म नहीं किया गया था. एफआईआर दर्ज करने के बाद यह मामला प्रकाश में आया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-killed-in-bull-attack-incident-near-sakchi-sheetla-temple/">जमशेदपुर

: सांड़ के हमले में दो लोगों की मौत, साकची शीतला मंदिर के पास हुई घटना

शाहरुख की पत्नी गौरी के खिलाफ भी लखनऊ में एफआईआर दर्ज

बता दें कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गयी है. मुंबई के रहने वाले किरीट जसवंत शाह ने यह मामला दर्ज कराया है. शिकायत में कहा गया है कि वह लखनऊ में तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स लिमिटेड का करोड़ों की कीमत का एक फ्लैट खरीदा था. वह कंपनी को अबतक 86 लाख रुपये दे चुका है, लेकिन अभी तक उसे फ्लैट नहीं मिला है. जसवंत का कहना है कि गौरी खान इस कंपनी की ब्रांड एम्बेस्डर हैं. उसने गौरी खान के प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर ही यह फ्लैट लिया था, इसलिए वह उनके खिलाफ एफआईआर करवा रहा है. एफआईआर में कंपनी के सीएमडी अनिल कुमार तुलसियानी और डायरेक्टर महेश तुलसियानी को भी आरोपी बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : आरोग्यम">https://lagatar.in/arogyam-scam-zilla-parishad-members-were-lured-to-sign/">आरोग्यम

स्कैम : जिला परिषद सदस्यों को प्रलोभन देकर कराया था साइन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही