Search

 
 
 

Seraikela News: श्राद्ध के दौरान हुई वज्रपात में 9 साल की बेटी सहित दो की मौत, 4 घायल

सरायकेला-खरसावां जिले के मुड़कुम पंचायत स्थित नुआगुड़ा गांव में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया. गांव में एक महिला का श्राद्ध कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली गिर गई.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के मुड़कुम पंचायत स्थित नुआगुड़ा गांव में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया. गांव में एक महिला का श्राद्ध कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली गिर गई. बिजली की चपेट में आने से 9 वर्षीय रोशनी सुरेन और 32 वर्षीय सोनू सरदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार, श्राद्ध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण शामिल हुए थे. धार्मिक अनुष्ठान के बीच अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और वहां मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए. हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा.

 

घटना में 6 वर्षीय मालती सुरेन, बेबी सुरेन समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. वहीं कुछ अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं. घायलों का सरायकेला सदर अस्पताल में इलाज जारी है.

 

यह हादसा इसलिए भी बेहद मार्मिक है क्योंकि 9 वर्षीय रोशनी सुरेन पहले ही अपने पिता को खो चुकी थी. रविवार को उसकी मां का श्राद्ध कार्यक्रम आयोजित था. इसी में शामिल होने पहुंची रोशनी की भी वज्रपात की चपेट में आकर मौत हो गई. एक ही परिवार पर लगातार दो बड़े दुख टूटने से पूरे गांव में मातम का माहौल है.

 

घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस टीम और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस दर्दनाक हादसे के बाद नुआगुड़ा गांव में शोक की लहर है और पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही