Search

 
 
 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एंबुलेंस की मिली सौगात समेत चंदवा की दो खबरें

 
Chandwa : प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 108 नई एंबुलेंस की सौगात मिली है. जल्द ही उक्त एंबुलेंस लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध होगा. बता दें कि प्रखंड की कुल आबादी लगभग डेढ़ लाख है. चंदवा प्रखंड से होकर दो एनएच सड़क भी गुजरती है. यहां आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है. ऐसे में यहां एंबुलेंस की अत्यधिक आवश्यकता पड़ती है. कई बार आपात स्थिति में यहां पर एंबुलेंस की कमी देखी गई है. एंबुलेंस मिलने से यहां के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. प्रभारी डाॅक्टर नीलिमा कहती हैं कि एंबुलेंस में कुछ एसेंबलिंग का कार्य बाकी है. यह पहली जुलाई से संभवत: आम जनमानस के लिए शुलभ रहेगा. मैं पहले भी यहां रही हूं और बेहतर कार्य के लिए पुरस्कार प्राप्त की हूं और आगे भी अच्छा ही होगा, यहां अच्छी टीम है.

छात्र की साइकिल हुई चोरी, 6 किमी दूर से आता था पढ़ने

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/22-21.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चंदवा थाना क्षेत्र के लुकुईया निवासी धनराज यादव के बेटे प्रभात महतो की साइकिल शनिवार को चोरी हो गई. प्रभात नवमी का छात्र है. वह लगभग छह किमी की दूरी तय कर साइकिल से ट्यूशन पढ़ने चंदवा आता था. रोज की तरह शनिवार की सुबह भी वह ट्यूशन पढ़ने आया था. ट्यूशन पढ़कर जब वह बाहर आया तो देखा कि उसकी साइकिल गायब है. उसने इसकी लिखित शिकायत चंदवा थाना को दी है. इसे भी पढ़ें : मदुरै">https://lagatar.in/major-train-accident-in-madurai-8-passengers-killed-20-injured-due-to-fire-in-standing-coach/">मदुरै

में बड़ा हादसा, ट्रेन के डिब्बे में आग लगने से 10 यात्रियों की मौत, 20 झुलसे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही