Search

 
 
 

रांची विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त दो शिक्षकों को दी गयी विदाई

Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय में सोमवार को दो वरिष्ठ एवं समर्पित शिक्षकों डॉ. पी.के. झा और डॉ. सी.पी. महतो के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने की.
 
सेवानिवृत्त हुए दो शिक्षक

Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय में सोमवार को दो वरिष्ठ एवं समर्पित शिक्षकों डॉ. पी.के. झा और डॉ. सी.पी. महतो के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने की.

इसे भी पढ़ें: 

डॉ. पी.के. झा इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष, सीसीडीसी तथा पूर्व एनएसएस समन्वयक के रूप में विश्वविद्यालय से जुड़े रहे हैं, जबकि डॉ. सी.पी. महतो भू-विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष रहे हैं. कुलपति ने दोनों शिक्षकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद और समृद्ध सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उन्हें पेंशन एवं सेवानिवृत्ति से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी प्रदान किए गए.

 

कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन की दूसरी पारी की नई शुरुआत है. उन्होंने कहा कि दोनों शिक्षकों ने विश्वविद्यालय के विकास में पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ योगदान दिया. उनके अकादमिक, प्रशासनिक और संस्थागत योगदान को विश्वविद्यालय हमेशा सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद करेगा.

 

उन्होंने डॉ. पी.के. झा और डॉ. सी.पी. महतो के सहज, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व की भी सराहना की. कुलपति ने दोनों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की.

 

अपने संबोधन में डॉ. पी.के. झा ने रांची विश्वविद्यालय के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने उन पर विश्वास करते हुए समय-समय पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपीं. इतिहास विभागाध्यक्ष, सीसीडीसी से जुड़े दायित्वों और एनएसएस समन्वयक के रूप में कार्य करना उनके लिए गौरवपूर्ण अनुभव रहा. उन्होंने कहा कि मिली सभी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास किया.

 

डॉ. सी.पी. महतो ने विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों, कर्मचारियों और सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सेवाकाल के दौरान शिक्षण, शोध और प्रशासनिक कार्यों में उन्हें सभी का सहयोग और स्नेह मिला, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे.

 

समारोह में कुलसचिव डॉ. राजकुमार शर्मा, वित्तीय सलाहकार अजय कुमार, डीएसडब्ल्यू प्रो. सुदेश साहू, वित्त पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार, निदेशक सीवीएस डॉ. स्मृति सिंह, प्रॉक्टर डॉ. धीरेंद्र त्रिपाठी, डॉ. अजय लकड़ा, डॉ. आलोक श्री, नवीन चंचल, अर्जुन राम सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

 

समारोह का माहौल आत्मीय और भावपूर्ण रहा. शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने दोनों वरिष्ठ शिक्षकों के लंबे सेवाकाल को स्मरण करते हुए उनके सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही