Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार में दो सड़क हादसे: वृद्ध की मौत, कारों की टक्कर में हताहत नहीं

रांची मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ 39 पर चंदवा थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक में एक बस की चपेट में आने से वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, उक्त वृद्ध सड़क पार कर रहा था, तभी सामने आ रही राजरथ बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.
Advertisement
Advertisement

Latehar : रांची मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ 39 पर चंदवा थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक में एक बस की चपेट में आने से वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, उक्त वृद्ध सड़क पार कर रहा था, तभी सामने आ रही राजरथ बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.

 

जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई. समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी .घटना की जानकारी मिलने पर चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बस जब्त कर लिया है और वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया है.

 

Uploaded Image

दो कारों की सीधी टक्कर, कोई हताहत नहीं 


वहीं रांची मेदनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ में चंदवा थाना क्षेत्र के सीकनी ग्राम के पास दो कारों की सीधी टक्कर हो गई. दुर्घटना में दोनों कारों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. इस घटना में दोनों कार के लोग सुरक्षित हैं. 

 

हालांकि एक कार में सवार दो लोग मौके से फरार हो गए.  जबकि दूसरे कार में सवार एक परिवार घटनास्थल पर ही है और सुरक्षित है. घटना की जानकारी चंदवा थाना पुलिस को दी गई. जानकारी मिलने पर चंदवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही