Search

 
 
 

Jamtara News: बालू लदे दो ट्रैक्टर व अवैध गिट्टी लोड हाइवा जब्त

जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू लदे दो ट्रैक्टर और एक गिट्टी लोडेड हाइवा को जब्त किया है. यह कार्रवाई कोर्ट रोड स्थित विधायक आवास के समीप संयुक्त रूप से चलाए गए जांच अभियान के दौरान की गई.
 

Jamtara: जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू लदे दो ट्रैक्टर और एक गिट्टी लोडेड हाइवा को जब्त किया है. यह कार्रवाई कोर्ट रोड स्थित विधायक आवास के समीप संयुक्त रूप से चलाए गए जांच अभियान के दौरान की गई.

इसे भी पढ़ें:

जांच अभियान में जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो और माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मौजूद रहे. जांच के दौरान खनिज परिवहन कर रहे वाहनों को रोककर चालकों एवं वाहन मालिकों से बालू और गिट्टी के परिवहन से संबंधित वैध चालान तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मांग की गई.

 

दस्तावेजों की जांच के दौरान दो ट्रैक्टरों पर लदे बालू और एक हाईवा में लदी गिट्टी के परिवहन के लिए आवश्यक वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके. इसके बाद प्रशासन ने तीनों वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी.

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे मामलों में आगे भी लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन और खनिज परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है. प्रशासन की इस सख्ती को जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही