Search

 
 
 

Jamtara News: SIR को लेकर 30 जून से घर-घर जाएंगे BLO

मतदाता सूची के व्यापक पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर डीसी आलोक कुमार ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले में मतदाता सूची के व्यापक पुनरीक्षण की प्रक्रिया 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक चलेगी, जिसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे.
 

Jamtara: मतदाता सूची के व्यापक पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर डीसी आलोक कुमार ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले में मतदाता सूची के व्यापक पुनरीक्षण की प्रक्रिया 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक चलेगी, जिसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे.

इसे भी पढ़ेंगे:

उपायुक्त ने बताया कि इस चरण में मतदाताओं से किसी भी प्रकार का दस्तावेज नहीं लिया जाएगा. केवल गणना प्रपत्र भरकर, नवीनतम फोटो चिपकाकर एवं हस्ताक्षर कर BLO को जमा करना होगा. दस्तावेज केवल सत्यापन अवधि के दौरान चिन्हित मतदाताओं से ही मांगे जाएंगे.

 

उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्तियां ली जाएंगी, जबकि उनका निस्तारण 3 अक्टूबर तक किया जाएगा. इसके बाद 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी.

 

रैशनलाइजेशन के बाद जिले में 35 नए मतदान केंद्र जोड़े गए हैं. अब नाला विधानसभा में 340, जामताड़ा विधानसभा में 383 तथा सारठ (अंश) में 78 मतदान केंद्र सहित जिले में कुल 801 मतदान केंद्र हो गए हैं. सभी केंद्रों के लिए 801 BLO, 79 सुपरवाइजर और 801 वॉलंटियर की प्रतिनियुक्ति की गई है.

 

उपायुक्त ने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर जिले में अब तक 88.75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है. नाला विधानसभा में यह आंकड़ा 91.51 प्रतिशत, जबकि जामताड़ा विधानसभा में 86.69 प्रतिशत है.

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं या उनके माता-पिता का नाम पूर्ववर्ती एसआईआर मतदाता सूची में दर्ज है, उन्हें कोई अतिरिक्त दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी. जिनका नाम पूर्व सूची में नहीं है, उन्हें आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों में से किसी एक की स्व-अभिप्रमाणित प्रति जमा करनी होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही