Search

 
 
 

Jamtara News: नारायणपुर में घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कालीपहाड़ी निवासी लगभग 50 वर्षीय चायना देवी, पत्नी हरिदर्शन दत्ता, के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर नकदी, जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेजों सहित लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया.
 

Jamtara: नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कालीपहाड़ी निवासी लगभग 50 वर्षीय चायना देवी, पत्नी हरिदर्शन दत्ता, के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर नकदी, जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेजों सहित लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया.

इसे भी पढ़ें:

पीड़िता ने इस संबंध में थाना नारायणपुर में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. शिकायत के अनुसार, चायना देवी परिवार सहित रोजगार के सिलसिले में बाहर रहती हैं. वह 22 मई 2026 को घर आई थीं और 26 मई 2026 को मकान में ताला लगाकर वापस चली गईं.

 

शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पड़ोसियों द्वारा सूचना दी गई कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है. सूचना मिलने पर वह घर पहुंचीं तो देखा कि दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे और घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था.

 

पीड़िता के अनुसार, एक कमरे से करीब 70 हजार रुपये नकद, जरूरी जमीन एवं बैंक संबंधी दस्तावेज चोरी हो गए. दूसरे कमरे से 30 हजार रुपये नकद, लगभग 15 हजार रुपये के गहने, चार चांदी के कड़े, दो जोड़ी बाली और गैस सिलेंडर भी गायब मिला.

 

चायना देवी ने अपनी शिकायत में गांव के ही एक युवक पर संदेह जताया है. उनका आरोप है कि उक्त युवक पहले भी उनके पति के जमीन संबंधी विवाद में धमकी दे चुका था और उसी के इशारे पर चोरी कराए जाने की आशंका है.

 

पीड़िता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही