Search

 
 
 

Chatra News: अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक व दो मोबाइल जब्त

अफीम तस्करी के खिलाफ चतरा पुलिस को एक और सफलता मिली है. सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब के नेतृत्व में गठित गिद्धौर थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 709 ग्राम प्रतिबंधित अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.
 
चतरा जिले की खबरें

Chatra: अफीम तस्करी के खिलाफ चतरा पुलिस को एक और सफलता मिली है. सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब के नेतृत्व में गठित गिद्धौर थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 709 ग्राम प्रतिबंधित अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों के पास से तस्करी में प्रयुक्त होंडा साइन मोटरसाइकिल और विभिन्न कंपनियों के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. 

इसे भी पढ़ें: 

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी चतरा सदर थाना क्षेत्र के उंटा गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों कि पहचान दयानंद कुमार और रामप्रवेश कुमार के रूप में हुई है. एसडीपीओ के अनुसार दोनों तस्कर अफीम की खेप लेकर चौपारण की ओर जा रहे थे. ऐसे में पुलिस को आशंका है कि हाईवे के रास्ते अफीम की खेप को इनके द्वारा आगे दूसरे राज्य में तस्करी के लिए भेजने की योजना थी. इसी दौरान चतरा-इटखोरी मुख्य मार्ग पर गिद्धौर थाना क्षेत्र के बेल गाछ के समीप पुलिस ने दोनों को धर दबोचा. छापेमारी दल में गिद्धौर के प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. 

Uploaded Image

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

एसडीपीओ नें बताया कि पुलिस ने मामले में गिद्धौर थाना मे एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. साथ ही मामले में पुलिस अग्रतर कार्रवाई करने मे जुटी हैं. 

 

सिमरिया एसडीपीओ ने बताया कि अफीम तस्करी के खिलाफ चतरा पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद जिले में सक्रिय तस्कर नए-नए तरीकों से मादक पदार्थों की तस्करी का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे मे एसपी के निर्देश पर पुलिस लगातार तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है. तस्करी के इस अवैध कारोबार से जुड़े मुख्य तस्करों से लेकर सप्लायर और कुरियर तक, सभी की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही