Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहेराटांड़ मनिका ने मुरू बरवाडीह को हरा कर खिताब पर जमाया कब्जा समेत खेल की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Latehar/Manika : मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल खेल के मैदान में आयोजित यशकायी गौरी प्रसाद साहू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन किया गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लातेहार राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान व सुरेंद्र भारती समेत कई लोग शामिल हुए. फाइनल मैच का शुभारंभ अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. बहेराटांड़, मनिका की टीम ने मुरू बरवाडीह को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. विजेता को 7100 रुपये व उप विजेता को 5100 प्रदान किया गया. जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाले टीम को 3100 व 1100 रुपये पुरस्कार दिया गया. राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि अपने पिता की याद में राजीव रंजन कुमार साहू, रंजीत कुमार साहू और सुजीत कुमार साहू के द्वारा प्रत्येक वर्ष यह टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है. पिता की याद में खेल को बढ़ावा देना काफी सराहनीय कार्य है.

लातेहार रॉयल्स व लातेहार सुपरकिंग की टीम जीती

Latehar : रविवार को लातेहार प्रीमियर क्रिकेट लीग का सातवां मैच लातेहार रॉयल्स तथा लातेहार इंडियन के बीच खेला गया. लातेहार इंडियन ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 138 रन बना सकी. रौशन कुमार गुप्ता 54 व आदर्श विशाल नाबाद 46 रन का योगदान दिया. लातेहार रॉयल्स की ओर से मार्कुश ने तीन व आकाश कुमार महतो दो विकेट चटकाये. लातेहार रॉयल्स ने 8 विकेट खोकर 138 रन बनाकर मैच को टाई कर दिया. सुपर ओवर में लातेहार इंडियन ने मैच जीत लिया. लातेहार रॉयल्स की ओर से विकाश पांडे 54, अर्णव सिंह 27 व राजा तिवारी ने 16 रन योगदान दिया. मैन ऑफ द मैच लातेहार इंडियन के आदर्श विशाल को चुना गया. आठवां मैच लातेहार सुपरकिंग तथा लातेहार फाइटर के बीच खेला गया. लातेहार सुपरकिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 132 रन बनाये. जिसमें युवराज ने 27 तथा प्रशांत ने 24 रन का योगदान दिया. लातेहार फाइटर की ओर से गौरव पाल व आकाश ने दो-दो विकेट लिये. लातेहार फाइटर 8 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी और 7 रन से मैच हार गई. लातेहार सुपरकिंग की ओर से प्रीतम, रौनक तथा अतुल गुप्ता ने दो-दो विकेट लिये. मैन ऑफ द मैच लातेहार सुपरकिंग के अतुल कुमार गुप्ता को दिया गया. मैच के अंपायर अजय साहू तथा अमन सोनी थे. जबकि स्कोरिंग समरेश बादल ने किया. मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/big-accident-in-muzaffarpur-bihar-bus-crushes-auto-five-killed/">बिहार

के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसाः बस ने ऑटो को रौंदा, पांच की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही