Search

 
 
 

सरहुल, ईद व रामनवमी को लेकर रांची में दो हजार अतिरिक्त फोर्स की होगी तैनाती

देशभर में सरहुल, ईद और रामनवमी पर्व को लेकर उल्लास है. आने वाले दिनों में सरहुल, ईद और रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. इसको लेकर रांची पुलिस की ओर से लगातार तैयारी की जा रही है. शहर में विधि व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए पुलिस के आला अधिकारी लगातार समीक्षा बैठक कर रहे है.
 
  • आज शाम फिरायालाल चौक पर होगा फ्लैग मार्च

Ranchi : देशभर में सरहुल, ईद और रामनवमी पर्व को लेकर उल्लास है. आने वाले दिनों में सरहुल, ईद और रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. इसको लेकर रांची पुलिस की ओर से लगातार तैयारी की जा रही है. शहर में विधि व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए पुलिस के आला अधिकारी लगातार समीक्षा बैठक कर रहे है. 

 

आगामी पर्व को ध्यान में रखते हुए राजधानी रांची के अलग-अलग जगहों पर दो हजार से अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाएगी. ये सभी फोर्स विधि व्यवस्था को सुचारू रुप से चलाने में मदद करेंगे और उपद्रवियों से निपटने में मदद करेगें.

 

रांची के अलग-अलग संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी की जाएगी और वहां पर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी. पुलिस हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखेगी. इसके अलावे राजधानी रांची के कुछ हिस्सों पर महिला फोर्स की तैनाती रहेगी.

 

इसके अलावे ड्रोन कैमरे से संवेदनशील जगहों की निगरानी की जाएगी. हर गतिविधियों की जानकारी कंट्रोल रुम को दी जाएगी और वहां से हर समस्या का समाधान किया जाएगा.

 

फिरायालाल चौक पर आज शाम होगा फ्लैग मार्च

रांची के फिरायालाल चौक पर आज शाम को फ्लैग मार्च निकाला जाएगा. इस फ्लैग मार्च में एसपी रैंक के अधिकारी, डीएसपी, इंसपेक्टर, सब इंसपेक्टर और जिला बल के जवान रहेंगे. रांची के संवेदनशील जगहों पर पुलिस जाएगी और शांतिपूर्वक तरीके से पर्व मनाने की अपील करेंगे.

 

अफवाहों पर न दें ध्यान, पुलिस को दें तुरंत जानकारी

आगामी पर्व को ध्यान में रखते हुए रांची पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें. यदि किसी प्रकार की अफवाह लोगों द्वारा फैलाई जाती है तो इस मामले की जानकारी तुरंत रांची पुलिस को दें. रांची पुलिस हर प्रकार की अफवाहों से निपटेगी और अफवाह फैलाने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

 

सिटी एसपी का बयान

रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने कहा कि आगामी पर्व को लेकर रांची पुलिस अलर्ट है. शहरवासियों को पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा. पुलिस हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखेगी और ड्रोन से हर प्रकार की गतिविधियों पर निगरानी होते रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही