Search

 
 
 

Ranchi News: जगन्नाथपुर मेला में ब्लेड मारकर चोरी करती पकड़ी गई दो महिलाएं

रांची के जगन्नाथपुर मेला में चोरी की घटना सामने आई है, पूजा के तीसरे दिन चोरी के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ा गया. भीड़ में खड़े लोगों ने दावा किया कि महिलाओं के द्वारा ब्लेड की मदद से महिलाओं का पर्स काटकर उससे पैसे की चोरी कर रही थी.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: रांची के जगन्नाथपुर मेला में चोरी की घटना सामने आई है, पूजा के तीसरे दिन चोरी के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ा गया. भीड़ में खड़े लोगों ने दावा किया कि महिलाओं के द्वारा ब्लेड की मदद से महिलाओं का पर्स काटकर उससे पैसे की चोरी कर रही थी. 

इसे भी पढ़ें: 

भीड़ में खड़ी एक महिला का पर्स भी कटा हुआ मिला, लोगों द्वारा लगातार एक महिला पर संदिग्ध होने की आशंका जताते हुए उसपर नजर रखा रहे थे. आसपास खड़े लोगों ने महिलाओं पकड़ा तो चालाकी से उसने ब्लेड को वहीं जमीन पर गिरा दिया, हालांकि युवती द्वारा सिर्फ बैक को काटा गया था, उससे कुछ सामान की निकासी नहीं की गई थी. 

Uploaded Image

मेले में आए हुए श्रद्धालुओं ने वॉलिंटियरों की मदद से महिलाओं को पुलिस को सौंप दिया है. फिलहाल महिलाओं को जगरनाथपुर थाना लाया गया है और पुलिस इस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है. 

 

रांची पुलिस ने मेले में आए हुए श्रद्धालुओं को सचेत रहने की सलाह दी है. साथ ही पुलिस ने मेला आने वाले लोगों से अपील की है कि वो अपने पर्स और सामान पर नजर बनाये रखें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही