Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्कॉर्पियो पलटने दो युवक घायल, एक रिम्स रेफर समेत कोडरमा की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma : नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित कटारियाटांड के समीप स्कॉर्पियो पलट जाने से उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार खरखार निवासी मोतीलाल (26 वर्ष) और उत्तरप्रदेश निवासी अनिल शर्मा (23 वर्ष) नवलशाही से वापस खरखार जा रहा था. इसी क्रम में कटारियाटांड के समीप अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पलट गई. स्कॉर्पियो तेज गति से लगभग 500 मीटर लुढ़कते हुये एक पेड़ से जा टकराई, जिसमें सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को नवलशाही पुलिस ने सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीरावस्था को देखते हुए अनिल शर्मा को रिम्स रेफर कर दिया.

पूजा बाद सदस्यता अभियान चलाएगा माले

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/9-22.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोडरमा/जयनगर : माले जयनगर प्रखंड कमेटी की बैठक गडगी गांव में प्रखंड सचिव अशोक यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी भुवनेश्वर केवट उपस्थित थे. सभी जन संगठनों की समीक्षा कर पूजा के बाद गांव स्तर पर बैठक कर सदस्यता अभियान, पुराने सदस्यों का नवीनीकरण 18 दिसंबर तक करने का निर्णय लिया गया. किसान मजदूर के सवाल को लेकर भूमि ऑनलाइन, दाखिल खारिज में काफी भ्रष्टाचार फैला हुआ है. इसके खिलाफ आंदोलन करने का भी निर्णय लिया गया. जिला प्रभारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में स्वतंत्र पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर बेवजह परेशान किया जा रहा है. इस सरकार के आने के बाद देशभर में विपक्षी पार्टियों के सदस्यों पर झूठा मुकदमा दर्ज कर उन्हें भी परेशान किया जा रहा है. इस सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है. 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता इन्हें जरूर सबक सिखाएगी. बैठक में राज्य कमेटी सदस्य मोहम्मद इब्राहिम, मुन्ना यादव, जयनगर पूर्वी जोन लोकल कमेटी सचिव चांद अख्तर, इस्लाम अंसारी, श्रीकांत ठाकुर, हकीम खान, शंभू नाथ वर्मा उपस्थित थे.

नित्या स्किल डेवलपमेंट सेंटर का शालिनी गुप्ता ने किया उद्घाटन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/10-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोडरमा/डोमचांच : नित्या स्किल डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन मां दुर्गा कॉम्पलेक्स बाजार रोड डोमचांच में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने फीता काटकर किया. इस दौरान नित्या स्किल डेवलपमेंट सेंटर के संचालक राघव सर ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नित्या स्किल डेवलपमेंट सेंटर में सभी प्रकार के विद्यार्थियों को स्किल डेवलपमेंट सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही उन्होंने बताया कि प्रशिक्षु को अलग-अलग आईटी कंपनी में प्लेसमेंट के लिए असिस्ट किया जाएगा, जिससे वह रोजगार प्राप्त कर सकें. संस्थान का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को ट्रेनिंग देकर रोजगार उपलब्ध कराना है. जिससे स्टूडेंट रोजगार पाकर आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगे. नित्या स्किल डेवलपमेंट सेंटर में विद्यार्थियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के द्वारा ट्रेनिंग दिलाई जाएगी. सभी बच्चों को आकर्षक एवं किफायती दर पर क्लास की सुविधा देकर पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा. वहीं विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की भी सुविधा दी जाएगी. संस्थान में इंडिपेंडेंस स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत सभी प्रकार के प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर पूर्ण रूप से साक्षर बनाया जाएगा. आत्मनिर्भर भारत के बढ़ते कदम प्रोग्राम के तहत इस संस्थान को ऑपरेट किया जाएगा. मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

दुल्हन श्रृंगार स्टोर एवं गिफ्ट कॉर्नर का उद्घाटन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/2-132.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोडरमा/जयनगर : जयनगर प्रखंड अंतर्गत कटिया परसाबाद घरौंजा रोड में गुरुवार को दुल्हन श्रृंगार स्टोर एवं गिफ्ट कॉर्नर का उद्घाटन जिप सदस्य केदारनाथ यादव ने फीता काट कर किया. इस दौरान उन्होंने दुकान संचालक संदीप कुमार को बधाई दी. मौके पर भाजपा नेता बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी, सरफुद्दीन अंसारी, डेगन चौधरी, राजेंद्र यादव, शिवकुमार यादव, सुभाष यादव, देवनारायण यादव, वाल्मीकि चौधरी, ईश्वरी यादव, दीपक यादव, सुभाष यादव , रामनारायण यादव, आचार्य अभिमन्यु शास्त्री ने पूजा-पाठ कराया.

एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/3-101.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोडरमा/डोमचांच : डोमचांच प्रखंड के मसमोहना में गुरुवार को एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया. उद्घाटन मैच में डोमचांच कालीमंडा की टीम ने लोकाई को सात विकेट से हराया. पहले बैटिंग करते हुए लोकाई की टीम ने निर्धारित बारह ओवर में 78 रन का लक्ष्य दिया. जवाबी पारी खेलने उत्तरी डोमचांच कालीमंडा की टीम ने छह ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. मौके पर मुखिया चांदनी सिंह, मदन मोहन सिंह, बीरेंद्र कराटे, धीरेंद्र सिंह, आनंद सिंह, प्रिंस सिंह, परमेश्वर भारती, अर्जुन प्रसाद सिंह, हरिकिशोर सिंह, सुभाष प्रसाद, कैलाश सिंह, आनंद सिंह, राजेश यादव, संटू साव, मुकेश सिंह, अनिल सिंह, शंकर दयाल सिंह, संजय मेहता, चीकू सिंह, संजीव कुमार, कैलाश सिंह, संजय सिंह, अजीत दास, बलराम चौधरी, नीरज सिंह, दीपक सिंह समेत कई दर्शक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-criminals-looted-2-50-lakhs-from-women/">रांची

: एक तरफ SSP कर रहे थे सुरक्षा का मुआयना, दूसरी तरफ अपराधियों ने महिला से लूट लिए 2.50 लाख
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही