Search

 
 
 

Latehar News: बारिश से बचने के लिए महुआ पेड़ की ली शरण, वज्रपात से दो युवकों की मौत

गुरूवार की दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे अचानक हुई व्रजपात में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक युवकों की पहचान लातेहार शहर के धर्मपुर मुहल्ला निवासी पीयूष कुमार, पिता दीपक कुमार और शहर के चंदनडीह मुहल्ला निवासी पवन कुमार के रूप में की गयी है.
 
Latehar News

Latehar: गुरूवार की दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे अचानक हुई व्रजपात में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक युवकों की पहचान लातेहार शहर के धर्मपुर मुहल्ला निवासी पीयूष कुमार, पिता दीपक कुमार और शहर के चंदनडीह मुहल्ला निवासी पवन कुमार के रूप में की गयी है. पवन कुमार रामगढ़ का रहने वाला था और लातेहार में किराये के मकान में रहता था. 

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से नवोदय स्कूल रोड से बाजकुम जा रहे थे. तभी अचानक बारिश शुरू हो गयी. दोनों बारिश से बचने के लिए एक महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ महुआ के पेड़ पर वज्रपात हुई और दोनों उसकी चपेट में आ गए. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी सदर थाना को दी.

इसे भी पढ़ें: 

सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें सदर अस्प्ताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही