Gumla News: डुमरी थाना क्षेत्र के बेलगांव मोड़ के समीप सोमवार को बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
इसे भी पढ़ें:
मृतकों की पहचान रणवीर खेरवार, ग्राम जुड़मु तथा प्रिंस पॉल तिग्गा, ग्राम हिसरी के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक की पहचान अक्षय कुजूर, ग्राम नौहट्टा निवासी के रूप में की गई है.
घटना की सूचना मिलते ही डुमरी थाना के एसआई मनोज कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी. वहीं गंभीर रूप से घायल अक्षय कुजूर को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डुमरी लाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है.
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. हादसे को लेकर क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

