Search

 
 
 

Bihar News: बांका में बाइक सवार दो युवकों की गोली मारकर हत्या

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी. बलिया गांव के समीप हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
 
अपराध की खबरें

Banka: बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी. बलिया गांव के समीप हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

इसे भी पढ़ें: 

मृतकों की पहचान धर्मराय गांव निवासी सिट्टू सिंह और गुंजन सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी बाइक रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक तीसरे युवक के घायल होने की भी चर्चा है. हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

 

घटना की सूचना मिलते ही बांका पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार, एसडीपीओ अमर कुमार विश्वास सहित पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए गए हैं. वहीं एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए.

 

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है. हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी सहित सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही