Search

 
 
 

U-23 CWF: लागोस राष्ट्रमंडल तलवारबाजी में भारत का दबदबा, पहले दिन 4 गोल्ड सहित 17 मेडल जीते

नाइजीरिया के लागोस में चल रही अंडर-23 राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप में पहले ही दिन भारत ने 4 गोल्ड कुल 17 मेडल जीते. भारत के पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया.
 

Lagatar Desk: नाइजीरिया के लागोस में चल रही अंडर-23 राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप में पहले ही दिन भारत ने 4 गोल्ड कुल 17 मेडल जीते. भारत के पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया. जिसमें भारत के लिए 4 गोल्ड, 4 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज हासिल किए. 9 अगस्त से शुरू हुई प्रतियोगिता 14 अगस्त तक चलेगी. 


भारतीय तलवारबाजी संघ के अनुसार, भारत ने सेबर, फाइल और ईपी श्रेणियों की सभी छह व्यक्तिगत स्पर्धाओं में पदक जीते. 

 

इसे भी पढ़ें:


पुरुषों के सेबर वर्ग में निखिल वाघ ने गोल्ड, लक्ष्य बदसर ने सिल्वर और अश्विनी आर्य व लैशराम मोरम्बा ने ब्रॉन्ज मेडल जीते. वहीं पुरुषों की फाइल स्पर्धा में तेजस पाटिल ने सिल्वर मेडल और हेमश सनसम ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. 


पुरुषों की ईपी स्पर्धा में लोकेश वेमानी ने सिल्वर मेडल, शौर्य अश्विनी और गॉडविन अनबकेस ने ब्रॉन्ज मेडल जीते. जोइस आशिता ने महिला फाइल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता, जबकि कनागलक्ष्मी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किए. 
महिला ईपी स्पर्धा में प्राची लोहान ने गोल्ड, निवेद्या नायर और अनुप्रिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीते. महिलाओं की सेबर स्पर्धा में जेफरलिन ने गोल्ड, आखारी ने सिल्वर और श्रेया गुप्ता ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही