Search

 
 
 

डूरंड कप: दिल्ली एससी ने इंडियन एयरफोर्स को 7-1 से हराया

बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में सोमवार को डूरंड कप के ग्रुप-सी का मुकाबला दिल्ली एससी और इंडियन एयरफोर्स के बीच खेला गया. मैच में दिल्ली एससी ने शानदार प्रदर्शन किए.
 

Ranchi: बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में सोमवार को डूरंड कप के ग्रुप-सी का मुकाबला दिल्ली एससी और इंडियन एयरफोर्स के बीच खेला गया. मैच में दिल्ली एससी ने शानदार प्रदर्शन किए. शुरू से ही इंडियन एयरफोर्स पर पूरी तरह बोल पर दबदबा बनाए रखा. दिल्ली एससी ने 10वें मिनट में पहला गोल कर बढ़त बनाई और 64वें मिनट तक पांच गोल दाग दिए.

इसे भी पढ़ें: 

मैच की शुरुआत से ही दिल्ली एससी के खिलाड़ियों ने बढ़िया प्रदर्शन किए. टीम ने बेहतर बॉल पासिंग और खिलाड़ियों के बीच शानदार तालमेल के दम पर लगातार इंडियन एयरफोर्स के गोलपोस्ट पर हमले किए. इसका फायदा टीम को 10वें मिनट में मिला, जब दिल्ली एससी ने गोल कर मैच में 1-0 की बढ़त बना ली.

 

इसके बाद भी दिल्ली एससी का आक्रमण जारी रहा. टीम ने 38वें मिनट में दूसरा गोल दागकर अपनी बढ़त 2-0 कर ली.पहले हाफ के अंत तक इंडियन एयरफोर्स की टीम कोई गोल नहीं कर सकी और दिल्ली एससी 2-0 से आगे रही.

 

दूसरे हाफ में भी दिल्ली एससी ने अपना दबदबा कायम रखा. 54वें मिनट में टीम ने तीसरा गोल कर इंडियन एयरफोर्स पर शिकंजा कस दिया. 48 वें मिनट में इंडियन एयरफोर्स ने दिल्ली एससी पर पहला गोल दाग दिया.

 

दिल्ली एससी के खिलाड़ियों ने इसके बाद भी आक्रमण कम नहीं किया. 64वें मिनट में टीम ने पांचवां गोल दाग दिया. इसके बाद 78 वें मिनट 6 वें गोल दाग दिए. 90 वें मिनट में दिल्ली एससी ने 7 वें गोल किए. इस गोल के साथ दिल्ली एससी ने इंडियन एयरफोर्स पर 7-1 की मजबूत बढ़त बना ली. मैच में दिल्ली एससी के खिलाड़ियों का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिला.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही