Search

 
 
 

शिंदे के ट्वीट से उद्धव बेचैन, होटल की बुकिंग दो दिन और बढ़ी

 
Maharashtra : महाराष्ट्र में सियासी संकट गहराता जा रहा है. उद्धव ठाकरे सरकार और पार्टी बचाने की जुगत में लगे हैं. वहीं अब बीजेपी भी एक्टिव मोड में आ गई है. इस बीच शिवसेना के बागी विधायकों के साथ असम में जमे एकनाथ शिंदे ने 38 विधायकों का समर्थन पत्र जारी कर दिया है. उनकी तरफ से नई शिवसेना बनाए जाने का दावा भी किया जा रहा है. शनिवार की दोपहर बाद उद्धव ठाकरे शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुये. इससे पहले गुवाहाटी में मौजूद शिंदे गुट ने नई पार्टी बनाने के संकेत दिए हैं. वहीं शिवसेना के बागी विधायक तानाजी के कार्यालय पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की. जिसके बाद तानाजी सावंत ने ट्वीट कर कहा कि समय आने पर जैसे को तैसा जवाब दिया जाएगा. एकनाथ शिंदे ने शनिवार की शाम को सभी शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए एक ट्वीट किया. लिखा कि आप अच्छी तरह से समझें, MVA के खेल को पहचानिए. मैं शिवसेना और शिवसैनिकों को एमवीए के अजगर के चंगुल से मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रहा हूं. यह लड़ाई आप सभी शिवसैनिकों के लाभ के लिए है. एकनाथ के ट्वीट के बाद राजनीतिक गहमागहमी और बढ़ गई है. सूचना है कि शिंदे गुट ने होटल की बुकिंग दो दिन और बढ़ा दी है. बागी विधायक अब 30 जून तक गुवाहाटी में ठहरेंगे. इस बीच उद्धव ठाकरे की बेचैनी बढ़ी हुई है. लगातार बागियों से संपर्क की कोशिश की जा रही है. बाग‍ियों की पत्नियों से भी संपर्क कर पाले में लाने की कोशिश की जा रही है. इसे भी पढ़ें – संदीप">https://lagatar.in/this-is-how-sandeep-thapa-became-a-notorious-criminal-of-ranchi-read/">संदीप

थापा ऐसे बन गया रांची का कुख्‍यात अपराधी, पढ़ें…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही