Search

 
 
 

UGC ने उच्च शिक्षण संस्थानों को ABDM आधारित HMIS अपनाने के दिए निर्देश

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) सक्षम हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (HMIS) को अपनाने और लागू करने के निर्देश जारी किए हैं.
 

New Delhi : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) सक्षम हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (HMIS) को अपनाने और लागू करने के निर्देश जारी किए हैं. 

 

इस संबंध में यूजीसी के सचिव प्रो. मनीष आर. जोशी ने आधिकारिक पत्र जारी कर सभी उच्च शिक्षण संस्थानों (HEIs) से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है.

 

यूजीसी को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की ओर से प्राप्त पत्र के संदर्भ में यह पहल की गई है. पत्र में बताया गया है कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का उद्देश्य देश में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक सशक्त डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है.

 

ABDM के तहत अस्पतालों में डिजिटल सिस्टम लागू कर मरीजों के लिए आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) के माध्यम से उनका दीर्घकालिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा.

 

NHA द्वारा ABDM सक्षम HMIS को बढ़ावा दिया जा रहा है. ऐसे HMIS की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. छोटे स्वास्थ्य संस्थानों के लिए NHA ने सी-डैक (C-DAC) के सहयोग से ‘e-Sushrut@Clinic’ नामक प्लग-एंड-प्ले समाधान विकसित किया है, जिसे आसानी से लागू किया जा सकता है.

 

यूजीसी ने सभी संबंधित विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से आग्रह किया है कि वे अपने स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में e-Sushrut@Clinic या अन्य ABDM-सक्षम HMIS को एकीकृत करें, ताकि नागरिकों को निर्बाध डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही