Search

 
 
 

UGC NET दिसंबर 2025 : आवेदन करने की आज आखिरी तारीख, फटाफट भरें फॉर्म

अगर आपने अभी तक दिसंबर में होने वाले यूजीसी नेट का फॉर्म नहीं भरा है तो आज आपके पास आखिरी मौका है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
 

Ranchi :   अगर आपने अभी तक दिसंबर में होने वाले यूजीसी नेट का फॉर्म नहीं भरा है तो आज आपके पास आखिरी मौका है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

 

7 अक्टूबर से आवेदन की प्रक्रिया हुई थी शुरू

बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी और आज ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है. 

 

इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें. आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना (Notification) को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें.

आवेदन शुल्क 

  • - सामान्य वर्ग (General) : 1150
  • - ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस (OBC / EWS) : 600
  • - एससी / एसटी (SC / ST) :  325

भुगतान का माध्यम 

उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस (IMPS), कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं.

 

आयु सीमा 

जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही