Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

UGC-NET जून 2026 आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, NTA ने जारी किया नोटिस

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. इस संबंध में NTA ने 20 मई 2026 को सार्वजनिक नोटिस जारी किया है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. इस संबंध में NTA ने 20 मई 2026 को सार्वजनिक नोटिस जारी किया है.

 

NTA के अनुसार, अभ्यर्थियों से लगातार मिल रहे अनुरोधों को देखते हुए आवेदन की तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक उम्मीदवार आवेदन कर सकें.

 

जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब अभ्यर्थी 23 मई 2026 सुबह 10:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. वहीं, परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 मई 2026 रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है.

 

इसके अलावा आवेदन पत्र में सुधार (Correction Window) की सुविधा अब 25 मई से 27 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी. पहले यह तिथि 22 से 24 मई निर्धारित थी. NTA ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर कर सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही