Search

 
 
 

उलगुलान महारैली सफल, मारपीट की घटना बीजेपी का कर्मकांड-सुप्रियो

 
विधायक सुदिव्य कुमार गांडेय में चुनावी कार्यक्रम में जुटे हुए थे पूर्व सीएम के भाई बसंत सोरेन की तबीयत नासाज थी Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में रविवार को आयोजित उलगुलान महारैली पूरी तरह से सफल हुई है. उन्होंने इसके लिए इडिया गठबंधन के घटक दलों का आभार व्यक्त किया है. वह सोमवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से रुबरु होते हुए बोल रहे थे. उन्होंने महारैली की सफलता पर जनता काे धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि उलगुलान महारैली में जनता का महाजुटान से यह साफ हुआ है कि अब देश में परिवर्तन की लकीर खिंचनी शुरू हो गई है, लोग परिवर्तन चाहते हैं. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-22-apr-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।22 APR।।उलगुलान रैली में मारपीट, केस दर्ज।।बीजेपी की गीता कोड़ा ने किया नामांकन।।लातेहार में ट्रिपल मर्डर।।जमशेदपुरःगैंगस्टर अखिलेश सिंह बरी।।बिहारःबेकाबू ट्रक ने चार को रौंदा।।बीजेपी के झूठ का अंत नजदीक-राहुल।।समेत कई अहम खबरें।।
सुप्रियो ने कहा, राज्य  की जनता बीजेपी से मुक्ति चाहती हैं. उलगुलान न्याय महारैली में अब स्पष्ट हो गया है कि झारखंड की जनता क्या चाहती है, हम लोगों ने महसूस किया कि जन नेता हेमंत सोरेन के साथ हुए अन्याय को लेकर लोगों के अंदर आक्रोश है. बीजेपी को समझ लेना चाहिए की जनता क्या चाहती है और बयानवीर को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए. मारपीट की जो घटना हुई वह अप्रत्याशित थी. हमें लगता है कि बीजेपी की ओर से प्रायोजित किया गया था, बीजेपी हताश व निराश होकर ऐसे कार्य को अंजाम देती है. मारपीट की घटना टार्गेटेड थी, जो बीजेपी का कर्मकांड है. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-five-including-two-minors-arrested-in-raj-mistrys-thrashing-case/">रांची:

राज मिस्त्री की पीटकर हत्या मामले में दो नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार
जेएमएम के नेतृत्व में उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की जिम्मेदारी झामुमो की थी. किंतु इंडिया गठबंधन के इतने बड़े कार्यक्रम में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन शरीक नहीं हो पाये. इसपर सुप्रियो ने कहा कि गिरिडीह विधायक गांडेय में चुनावी कार्यक्रम में व्यस्त थे, और बसंत सोरेन की तबीयत नासाज हो गई थी और गर्मी को देखते हुए समय बांटा गया था. जिसकी वजह से ये दोनों लोग कार्यक्रम में शरीक नहीं हो सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही