Search

 
 
 

रांची: राज मिस्त्री की पीटकर हत्या मामले में दो नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार

 
Ranchi: राजमिस्त्री की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई. यह घटना जिला के बेड़ो थाना क्षेत्र के ईंटाचिल्द्री खिरदा मोड़ स्थित टावर के पास के हुई है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनमें पंचम उरांव, शंकर उरॉव, महावीर उरांव शामिल है. इस घटना में शामिल दो किशोरों को भी पकड़ा है. ग्रामीण एसपी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें -रक्षा">https://lagatar.in/defense-minister-rajnath-singh-reached-siachen-with-army-chief-general-manoj-pandey-reviewed-military-preparations/">रक्षा

मंत्री राजनाथ सिंह सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के साथ सियाचिन पहुंचे, सैन्य तैयारियों की समीक्षा की…

क्या है मामला

यह घटना शनिवार देर रात की है. मृतक 25 वर्षीय राजमिस्त्री सरवर अंसारी करांजी गांव का निवासी था. बताया जाता है कि शनिवार की शाम सरवर अपने साथ काम कर रही रेजा बिरसमुनि उराइन चरिमा गांव निवासी को उसके घर पैसा पहुंचाने गया था. इसी बीच ग्रामीणों ने दोनों को एक जगह देखा, इसके बाद ग्रामीणों से उसकी बकझक होने लगी. रेजा बिरसमुनि उराइन ने ग्रामीणों से कहा कि वह मुझे पैसा देने आया है. इसके बावजूद ग्रामीणों ने लाठी डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी. वहीं शव को ईंटाचिल्द्री खिरदा मोड़ स्थित टावर के पास फेंक दिया. इसे भी पढ़ें -कलकत्ता">https://lagatar.in/calcutta-high-court-canceled-24-thousand-jobs-in-teacher-recruitment-scam-case-mamata-government-on-backfoot/">कलकत्ता

हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 24 हजार नौकरियां रद्द कर दी, ममता सरकार बैकफुट पर…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही