Search

उमेश पाल हत्याकांड : यूपी की योगी सरकार एक्शन में, आरोपियों के घर बुलडोजर चले

Lucknow/Prayagraj : उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों पर योगी सरकार ने गाज गिराने की तैयारी कर ली है.  हत्या के मुख्य आरोपी और पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबियों पर आज बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गयी है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम के बुलडोजर अवैध निर्माण को जमींदोज करने की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं. अतीक अहमद के करीबी खालिद जफर का अवैध निर्माण गिराया जा रहा है. उसके घर से  कुछ हथियार मिले हैं, खबर है कि खालिद के घर  रुखसाना से आरोपी मिले थे. इसे भी पढ़ें : एलपीजी">https://lagatar.in/kharge-lashed-out-at-the-modi-government-for-increasing-the-price-of-lpg-how-long-will-the-orders-of-loot-continue/">एलपीजी

के दाम बढ़ने पर खड़गे मोदी सरकार पर बरसे, कब तक जारी रहेंगे लूट के फरमान

रुखसाना के घर पर पीडीए बुलडोजर चलायेगा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रुखसाना के घर पर  भी आज पीडीए बुलडोजर चलायेगा. बताया जा रहा है कि उमेश की हत्या में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार रुखसाना के नाम पर है. इसी को लेकर पीडीए यह कार्रवाई करने जा रहा है. धूमनगंज थाना क्षेत्र के कसारी-मसारी कालिंदीपुरम में रुखसाना का घर है. घटना में इस्तेमाल की गयी क्रेटा कार भी रुखसाना के नाम पर है. इसे भी पढ़ें :  पुरुलिया">https://lagatar.in/discussion-on-extradition-to-india-of-danish-citizen-kim-davy-accused-of-dropping-arms-in-purulia/">पुरुलिया

में हथियार गिराने के आरोपी डैनिस नागरिक किम डेवी के भारत प्रत्यपर्ण की चर्चा तेज

लखनऊ के यूनिवर्सल अपार्टमेंट में छापेमारी की गयी

उमेश पाल की हत्या को लेकर यूपी STF और प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद की तलाश में आज राजधानी लखनऊ के यूनिवर्सल अपार्टमेंट में छापेमारी की. इस छापेमारी में पुलिस और STF ने एक फ्लैट के साथ 2 गाड़ियां लैंड क्रूजर और मर्सिडीज जब्त कीं. आशंका व्यक्त की जा रही है कि अतीक अहमद का बेटा असद नेपाल भाग गया है. हालांकि अभी इसको लेकर पुलिस कुछ कह नहीं रही है.

असद अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है

असद अहमद को भी उमेश पाल की हत्या का  आरोपी करार दिया गया है.असद अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है. अब तक एक आरोपी अरबाज को एसओजी प्रयागराज में मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. षड्यंत्र के एक आरोपी सदाकत खान को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जिसे कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस क्रम में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp