Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनियंत्रित बोलेरो ने आधा दर्जन लोगों को रौंदा, श्रमिक नेता समेत कई की हालत गंभीर

Piparwar (Chatra) : चतरा के पिपरवार थाना क्षेत्र स्थित बचरा चार नंबर चौक स्थित सब्जी मंडी के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने शुक्रवार को आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया. विशुझपा कॉलोनी निवासी अखलाक अंसारी पिता : उस्मान अंसारी अपनी बोलेरो जेएच 01एजे -3524 को घर से लेकर चला और लगभग एक किलोमीटर दूरी तय करने के बाद ही यह हादसा हो गया. बचरा सब्जी मंडी के पास अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक जेए01ईसी-1431 को इतनी जोर की टक्कर मारी कि बाइक दो टुकड़ों में बंट गई. इस दुर्घटना में संतोष विश्वकर्मा, छोटू महतो, विजय महतो तीनों ग्राम बिलारी एवं सीसीएल श्रमिक सह श्रमिक नेता कामेश्वर राम तथा बचरा निवासी महेंद्र प्रसाद को गंभीर चोटें आई है. घटनास्थल से स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल बचरा पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया है. श्रमिक नेता कामेश्वर राम की स्थिति नाजुक बनी हुई है. चालक और बोलेरो को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच की रही है. कुछ लोगों ने बताया कि चालक नशे का आदि है. वहीं कुछ लोगों ने बताया कि चालक अखलाक अंसारी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. हादसे के बाद से अखलाक अंसारी के घर से सभी लोग फरार हो गए हैं. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-the-officials-took-cognizance-of-all-the-three-news-of-the-education-department-together-read/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : शिक्षा विभाग की तीनों खबरों पर एक साथ पदाधिकारियों ने लिया संज्ञान, पढ़ें…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही